पयागपुर– जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर बहराइच के प्रांगण में नई शिक्षा नीति 2020 (NEP) नई सोच नया विश्लेषण संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमें संपूर्ण जिले से शिक्षक एवं शिक्षा जगत के विद्वत गणों को आमंत्रित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डायट श्री उदय राज द्वारा सरस्वती जी को दीप प्रज्ज्वलित के माध्यम से संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। आमंत्रित विद्वतगणों शिक्षाविदों द्वारा जिसमें सर्वप्रथम डॉ0 ओम प्रकाश सोनी , विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग किसान डिग्री कॉलेज बहराइच ने नई शिक्षा नीति क्रियान्वयन एवं शिक्षक की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला इसके बाद श्रीमती डॉ0 गरिमा राय (असिस्टेंट प्रोफेसर )महिला डिग्री कॉलेज बहराइच ने बुनियादी साक्षरता एवं समता मूलक समावेशी शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के प्रवेश में बुनियादी साक्षरता एवं समावेशी शिक्षा महत्वपूर्ण स्थान रखती है श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव एसआरजी ने बेसिक शिक्षा में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा सीखने की नींव है तथा श्री सुधीर मल्होत्रा ने उच्च प्राथमिक स्तर पर कौशल विकास में विधिवत प्रकाश डाला आदरणीय उप प्राचार्य श्री सूर्यभान में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की संभावनाओ एवं चुनौतियों को बताते हुए कहा की यह मौखिक नहीं छात्रों में प्रयोगात्मक रूप में सिखाएं जाने की आवश्यकता है ।डाइट प्राचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई शिक्षा नीति 2020 भविष्य में सीखने और सिखाने तथा नवाचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता श्री रामपाल वर्मा द्वारा किया गया, डायट प्रवक्ता श्री अश्वनी कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि हमारे देश की प्रगति में नई शिक्षा नीति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अन्य प्रवक्ताओं में श्री आशीष कुमार, श्री गोविंद किशोर, श्री इश्तियाक अहमद ,श्री अरुण कुमार सिंह , सुश्री संगीता ,श्रीमती पूनम यादव आदि ने कार्यक्रम को संपन्न बनाने में महती भूमिका अदा की और कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में लिपिक संवर्ग श्री मोहम्मद सलीम अंसारी, श्री बालक राम वर्मा ,श्री अब्दुल रहमान ,श्री वीरेंद्र सिंह , श्री पवन कुमार श्रीवास्तव श्री मंजीत कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।इस आशय की जानकारी एआरपी पयागपुर राजेश कुमार मिश्र ने दी l




