मोहम्मद अंसार खान
ब्यूरो चीफ मऊ
जनपद के समस्त वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लीयों वक्फ सम्पत्तियों का विवरण UMEED पोर्टल पर कराएं फीड*
सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ /जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि जनपद में स्थित समस्त वक्फ संपत्तियों का विवरण Unified Waqf Management, Empowerment, Efficiency and Development (UMEED) पर विवरण फीड किया जा रहा है।
उपरोक्त के क्रम में जनपद के समस्त वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लीयों को सूचित किया जाता है कि वक्फ सम्पत्तियों का विवरण UMEED पोर्टल पर फीड किये जाने हेतु जनपद मऊ हेतु वक्फ बोर्ड से नामित नोडल मुतवल्ली/कार्डिनेटर मो० अनस मोवाईल न० 9236075850 एवं सैफुल्ला मो0 9889260787 से समन्वय स्थापित करते हुए अपनी-अपनी वक्फ सम्पत्तियो से सम्बन्धित समस्त अभिलेखो के साथ सहयोग / वार्ता करते हुए जनपद मऊ के समस्त वक्फ सम्पत्तियो का विवरण UMEED पोर्टल पर विवरण फीड कराएं।