निकाली गई कलश यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

स्थानीय समाचार

सूर्यभान सिंह/ रामनगर बाराबंकी: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर धूमधाम व गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा बुधवार को ग्राम अटौटा मोहल्ला रानी 3 रामनगर से चलकर बदोसराय मार्ग होते हुए रामनगर कस्बा अंदर से बुढ़वल चौराहा पहुंची। जहां जगह-जगह कस्बा वासियों ने फूलमाला व आरती से कलश यात्रा का स्वागत किया। सैकड़ो महिलाएं सजे हुए कलश सर पर लिए यात्रा में शामिल हुई। जिसके साथ गायत्री महायज्ञ व भगवती कथा का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम आयोजक रामावती वर्मा,संचालक बबलू वर्मा एवं विहिप के जिला मंत्री राहुल कुमार के कुशल संयोजन में कलश यात्रा निकाली गई। डीजे पर महामाई के भक्तों ने जमकर धूम मचाई तो वहीं शोभा यात्रा में महामाई की दिव्य प्रतिमाओं को देखने वालों का ताता लगा रहा। सैकड़ो महिलाएं सिर पर कलश के साथ पैदल यात्रा में सम्मिलित हुई। प्रत्येक दिन सुबह पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ तथा शाम को हरिद्वार के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंकज शांडिल्य के द्वारा मां भगवती कथा होगी । जिसका समापन 28 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या व विशाल भंडारे के साथ होगा। कलश यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश जिला प्रचार प्रसार प्रमुख एसपी शुक्ला पूर्व जिला सेवा प्रमुख निर्मल मिश्रा प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा,खंड प्रचारक शिवांश,पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, मनीष कनौजिया,विनय वर्मा,विनोद,करन,विवेक अर्जुन सोनी मनीष मौर्य सहित तमाम हिंदू जनमानस ने कलश यात्रा में सहभाग किया।


बुढ़वल चौराहा पर विहिप जिला मंत्री राहुल कुमार प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा सागर अवस्थी ने यात्रा में सहभाग कर रहे भक्तों को पानी वितरण किया। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

आलू भंडारण से लेकर मेंथा रोपाई तक समय पर हों सभी कृषि प्रबंध: जिलाधिकारी