दरियाबाद बाराबंकी
विकास खंड दरियाबाद की ग्राम पंचायत चमरौली में एक हफ्ते पहले लगी इंटरलॉकिंग सड़क की ईंट उखड़ने लगी। इंटरलॉकिंग निर्माण में साफ तौर पर गुणवत्ता की कमी दिखाई देती है। इंटरलॉकिंग सड़क के दोनो तरफ बनने वाले बॉक्स भी बहुत कमजोर है। इंटरलॉकिंग में लगने वाली ईंट ऊबड़ खाबड़ लगा कर जैसे तैसे दिखावे के लिए काम पूरा किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान नफीस द्वारा बिना किसी गुणवत्ता के काम कराया गया है। नालियों के निर्माण में भी पीली ईंट और काम चलाऊ सीमेंट के मसाले का प्रयोग किया गया है। ग्राम प्रधान नफीस ने बताया कि इंटरलॉकिंग का निर्माण सही से कराया गया था लेकिन लोग ट्रैक्टर लेकर उधर से गुजरे जिससे इंटरलॉकिंग सड़क खराब हो गई।




