बाराबंकी: शहर कोतवाली क्षेत्र में बस स्टेशन के बीच बेखौफ बदमाशों ने एक महिला को कागज की पैक गड्डी नोट की गड्डी बताकर दिए। इसके बाद अपनी बातों में फंसाकर उसका मंगलसूत्र व कान का सोने का टप्स धोखा देकर ले लिए और फरार हो गए। रोती बिलखती महिला ने पटेल तिराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस प्रभारी से अपनी फरियाद लगाई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची। पटेल तिराहे पर टीएसआई रामजतन यादव अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान एक महिला अपने बेटे के साथ रोते बिलखते हुए पहुंची। उसने अपना नाम ममता देवी निवासी प्यारेपुर थाना सफदरगंज बताया। उसने बताया कि वह बस स्टेशन के करीब पहुंची। इसी दौरान एक लड़का मिला।
उसने मुझे एक कागजों में पैक बंडल दिया और कहा कि इसमें नोट हैं, जिसमें साठ हजार निकाल कर दे देना। इसी बीच उसने मेरा मंगलसूत्र व कान के सोने के टाप्स यह कहकर उतरवा लिए कि बदमाश घूम रहे हैं। फिर उसने रुमाल में जेवर को रखकर दे दिया। इसके बाद वह लापता हो गया। महिला ने बंडल खोला तो उसमें नोट के बदले कागज भरे थे। टीएसआई ने महिला की फरियाद पर कोतवाली पुलिस सूचना दी। पुलिस पीड़ित महिला को कोतवाली ले आई। जहां उसने अपने साथ हुई टप्पेबाजी की तहरीर दी।