शिलान्यास विधिवत पूजन और शिलापट का अनावरण कर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा सोमवार को किया गया

Breaking

बहराइच संवाददाता कृष्ण चंद्र शुक्ला

 

पयागपुर (बहराइच)पयागपुर सी एच सी पर प्रस्तावित 3 करोड़ की लागत से बनने वाले वार्ड का शिलान्यास विधिवत पूजन और शिलापट का अनावरण कर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा सोमवार को किया गया।इस अवसर पर सी एच सी अधीक्षक विकास वर्मा,निशंक त्रिपाठी और जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी सहित तमाम क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
बताते चले कि विधायक निर्वाचित होने के बाद पयागपुर विधायक विधान सभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास रत रहे है। 20 बेड वार्ड निर्माण और आक्सीजन प्लांट की सुविधा पूर्व में ही क्षेत्र वासियों को मिल चुकी है।सोमवार को वैदिक रीति से विधायक द्वारा 50 बेड वार्ड के लिए पूजन अर्चन और शिलापट का अनावरण कर शिलान्यास कार्य को सम्पन्न कराया।इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर देने के लिए कटिबद्ध है।सांसद केसर गंज बृज भूषण शरण सिंह के सहयोग से उनके द्वारा 20 बेड वार्ड और आक्सीजन प्लांट की सुविधा पहले ही दिलाई गई और अब 50 बेड के नए वार्ड के साथ ही सी एच पर 100 बेड की सुविधा हो जाने से लोगो को बहराइच या लखनऊ का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष किन्चू मिश्र, दीपक तिवारी समाज सेवी विरला पंडित राम तेज द्विवेदी योगेंद्र सिंह,बसंत कुमार सिंह ,पंकज शुक्ला,प्रदीप त्रिपाठी,नन्द कुमारगोस्वामी, सौरभ शुक्ला, ददाऊ शुक्ला,मंडल अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल संतोष तिवारी,कपीश सिंह,राम कुमार वैश्य,और बिपिन त्रिपाठी,श्री मती नगीना देवी, विनोद सिंह पूर्व प्रधान,प्रधान अजय त्रिपाठी,विन्देश्वरी दूबे,हिमांशू सिंह,जगदेव पाण्डेय, सुनील त्रिपाठी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।