साइबर फ्राड द्वारा खाते से निकले 51 हजार रुपए वापस पाकर खिला आवेदक का चेहरा

स्थानीय समाचार

बाराबंकी
यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्राड कर आवेदक खाते से निकाले गये 51,000/-रुपये को साइबर सेल, बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में सम्पूर्ण धनराशि को वापस कराया। बता दें कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें आवेदक आदित्य राज वर्मा पुत्र सहजराम वर्मा निवासी छतौनी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी द्वारा बताया गया कि उनके साथ साइबर अपराधियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्राड करके कुल 51,000/- रुपये निकाल लिये गये। प्रकरण में तत्काल साइबर सेल द्वारा साइबर तकनीक का प्रयोग कर आवेदक की संपूर्ण धनराशि को वापस कराया गया।
रिपोर्ट: राघवेंद्र मिश्रा

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तहसील समाधान दिवस