संवाददाता वसीम खान के साथ मोनू भारती
मुहम्मदाबाद गोहना मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चंद्रभानु गुप्त जी का पुण्यतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय शहीद चौक मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ में मनाया गया | मुख्य अतिथि श्री उमाशंकर ओमर जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल मऊ एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह विवान हॉस्पिटल, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि श्री छविनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर धूपबत्ती चित्र पर माल्यार्पण किया।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष व मोहम्मदाबाद गोहना के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त जिला संरक्षक ईश्वर दयाल सिंह सेठ ,तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार कश्यप, जिला युवा उपाध्यक्ष अनमोल साहू, राजकुमार गुप्त बेल्थरा ,मिथिलेश सिंह पूर्व प्रधान, सूर्यकांत सिंह उर्फ ठन ठन सिंह ,रितेश सिंह, नगर कोषाध्यक्ष सिद्धू चौरसिया, अरुण कुमार साहू ,विनोद कुमार यादव व मनोज ओम आदि लोगों ने भाग लिया ।