समापन हुआ चातुर्मास व्रत, हवन पूजन और भजन से भक्त भाव विभोर

Breaking

उग्रसेन सिंह ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

गुरु चरण में देना ठिकाना मुझे (भक्तजन )
गाजीपुर

विश्व विख्यात सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ में 2 माह से अनवरत चल रहे चातुर्मास व्रत का भव्य समापन हुआ पूज्य महाराज जी के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन का समापन हवन पूजन भजन प्रस्तुति तथा गुरु वंदना के साथ संपन्न हुआ
समापन की शुरुआत विधिवत हवन पूजन से हुई वैदिक वैदिक मंत्र कर के बीच श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर पुण्य के भागी बनने का प्रयास किया पूज्य महाराज जी द्वारा मंत्र स्वरूप अपने शिष्यों को बताएं संतन के संग लागे रे तेरी अच्छी बनेगी इसके बाद भक्ति संगीत मय वातावरण इसके बाद भक्ति संगीत तथा भक्ति वातावरण श्रद्धा से ओत पोत होता उठा आराधना सिंह द्वारा मधुर भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया कन्या महाविद्यालय हथियाराम की छात्राओं द्वारा सामूहिक वंदना गुरु वंदना तथा कन्या महाविद्यालय की छात्रों द्वारा  भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं के दिल में भक्ति भाव का संचार पैदा कर दिया कार्यक्रम के अंत में पूज्य महाराज जी ने आगामी चंद्र ग्रहण के विशेष आध्यात्मिक महत्व व प्रकाश डालते हुए धर्म संयम और साधना की प्रेरणा दी श्रद्धालु भाव विभोर होकर महाराज जी के चरणों में मस्तक हुए अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठमें चल रहे चातुर्मास समारोह न केवल धार्मिक श्रद्धा को बढ़ाया बल्कि सामाजिक प्रस्ताव आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश भी दिया श्रद्धालुओं ने इसे सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला आयोजन बताया कार्यक्रम में मुख्य रूप से शास्त्री जी महाराज, व  डॉक्टर रत्नाकर त्रिपाठी व शरवानंद सिंह व डॉक्टर संतोष यादव  व डॉ आनंद मिश्रा व श्री चोब सिंह (पुलिस उपाधीक्षक भुडकुडा) देवरहा बाबा, चौचकपुर बाबा, डॉक्टर इंद्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक मरदह तारावती, व प्रभारी निरीक्षक भुडकुडा योगेंद्र सिंह व अजीत सिंह व महावीर प्रसाद इत्यादि लोगों की उपस्थित रही