खलीलाबाद क्षेत्र के काशीराम आवास पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन मंजिला आवास का छज्जा भरभरा कर गिर गया। आवास की यह दूसरी घटना है लेकिन अब तक जिम्मेदारों ने सुधि नहीं ली है। इस घटना से काशीराम आवास के लोग दहशत में हैं। काशीराम आवास के ब्लॉक नंबर 24 के तीन मंजिला आवास का छज्जा एक साथ गिरने से लोग भय में हैं और कमरों में फंसे हुए हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से ना तो कोई इंतजाम किया गया और ना ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा ऐसे में लोगों ने स्वयं का विकल्प निकाल कर किसी तरह कमरों से बाहर हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद कोई नहीं पहुंचा। अब इन कमरों में रह रहे लोग मुसीबत के शिकार हो गए हैं, क्योंकि इनके पास रहने का मात्र एक ठिकाना है जो अब वह भी सुरक्षित नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 99 वर्ष के लिए आवास आवंटित हुआ है लेकिन अभी से आवास गिरने लगे हैं और दरार पढ़ने लगी है। ऐसे में आवास बनाने में भ्रष्टाचार का आरोप है आवास में रह रहे लोग दहशत में है समय रहते प्रशासन ने यदि नहीं चेता तो बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही।
संवाददाता – आशीष शर्मा




