संवाददाता : भगवान राम
गाजीपुर जनपद के मरदानपुर गांव के पास चार दिन से लापता युवक का शव नहर में उतराया मिला । बता डे जखनियां तहसील के अंतर्गत बुढ़ानपुर निवासी गिरिजा राजभर के पुत्र भोला राजभर उम्र लगभग 23 वर्ष शुक्रवार को सुबह 8 बजे से घर से गायब हो गया । परिजनों द्वारा काफी खोज -बिन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला । आज सुबह ग्राम मरदानपुर के लोग नहर में मछली मार रहे थे उनके जाल में कुछ भारी वजनी वस्तु फंस गई। जब जाल बाहर निकाला तो देखकर मछली मारने वाले लोग भौचक रह गए क्योंकि उनके जाल में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव फंसा दिखाई दिया। उन लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा शव की जांच पड़ताल की गई तो देखा कि मृतक के हाथ पर नाम एवं मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस द्वारा उसकी हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो पता चला मृतक भोला राजभर बुढ़ानपुर ग्राम का निवासी है, फोन से सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते कोतवाली भुड़कुड़ा आए ।परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं थी इसी वजह से उसके हाथ पर मोबाइल नंबर व नाम गोदवाया गया था कि कहीं कोई अनहोनी होने पर पता चल जाएगा । मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी रही




