कागजों पर लग रही मनरेगा मजदूरों की हाजिरी ऐसे कार्यों पर भुगतान होगा या करवाई

Breaking

संवादाता राहुल कुमार

प्रधान और सचिव मनरेगा में लगा रहे खूब फर्जी हाजिरी

गाजीपुर। जखनिया विकास खण्ड में इन दिनों भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। कहीं न कहीं ब्लॉक के अधिकारियों की मिली भगत से ही भ्रष्टाचार करना संभव नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जखनिया विकास खण्ड के ग्राम सभा नसरथपुरधिरजी में जिस जगह को दिखा कर मस्टरोल पर हाजिरी और फोटो अपलोड किया गया है। वहा कोई काम ही नहीं दिखाई दिया। ग्राम प्रधान और सचिव की मिली भगत से मनरेगा में खुब लूट खसोट किया गया हैं। इस ग्राम पंचायत में लगभग 80 से 90 मजदूरों की हाजिरी लगाई गई है। एक ही फोटो को पूरे मस्टरोल पर दिखाया गया है और अलग अलग जगहों पर कार्य दिखाया गया है। कही कार्य किया भी गया होगा लेकिन बाकी जगहों का क्या होगा। इतना ही नहीं खबर की पड़ताल में पता चला कि ज्यादा तर मनरेगा मजदूरों को पता ही नहीं होगा कि कब फोटो खिंचवाना है और कब काम करना है। जब बिना कार्य किए उनके अकाउंट में मनरेगा का पैसा पहुंचता है तो चेहरा खुशी से खिल जाता होगा। मालूम हो कि ग्राम प्रधान मजदूरों को कुछ पैसा देकर बाकी पैसा अपने पास रख लेते हैं। सबसे ज्यादा मनरेगा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। आखिर ऐसा फर्जीवाड़ा करने में किनका सह मिलता है। जब वर्तमान ग्राम प्रधान से पूछा गया कि ग्राम सभा में किस जगह कार्य चल रहा है तो उन्होंने बताया कि कही चल रहा होगा एक मुखिया के मुख से असंतोष जनक जवाब देना उनके भ्रष्टाचार का परिचय नजर आया।

वर्जन–

एपीओ को बोला गया है जॉच करने के लिए मस्टरोल जीरो कर दिया जाएगा– बीडीओ मनरेगा जखनिया