संवाद दाता :-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 24/02/2026 अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट महोदय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली महोदय व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रकाश मिश्रा उर्फ गोकुल पुत्र सुभाष चन्द्र मिश्र निवासी सेंट जान्स कालोनी मडौली थाना मण्डुआडीह कमि0 वाराणसी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटनाक्रम का विवरणः दिनांक 24/02/2026 को मुखबिर की सूचना मिली कि मु0अ0सं0- 0031/2026 आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 (यथा संशोधित) की धारा 3/7 से संबंधित अभियुक्त प्रकाश मिश्रा उर्फ गोकुल पुत्र सुभाष चन्द्र मिश्र निवासी प्लाट सेंट जान्स कालोनी मडौली थाना मण्डुआडीह कमि0 वाराणसी जो ड्राइवरों की मिलीभगत से तेल चोरी कर बाजार भाव से कम दाम पर बेचकर मुनाफाखोरी करता है वो इस समय अपने निवास स्थान पर मौजूद है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है । मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थान पर पहुँच कर अभियुक्त प्रकाश मिश्रा उपरोक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया ।
संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 0031/2026 आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 (यथा संशोधित) की धारा 3/7 थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- प्रकाश मिश्रा उर्फ गोकुल पुत्र सुभाष चन्द्र मिश्र निवासी सेंट जान्स कालोनी मडौली थाना मण्डुआडीह कमि0 वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. श्री दुर्गा सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर कमि0 वाराणसी । 2. श्री जयप्रकाश सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना रामनगर कमि0 वाराणसी । 3. उ0नि0 मनीष कुमार मौर्या थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।4. हे0का0 सूर्यप्रकाश तिवारी थाना रामनगर कमि0 वाराणसी




