संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 24/02/2026 पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक-23.02.2026 को थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 113/2026 अंतर्गत संशोधित 305 (e), व वृद्धि धारा 331 (4) 317(2) BNS थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित चोरी की गई ट्यूबवेल के इलेक्ट्रिक तार व अन्य सामान के साथ 01 अभियुक्त दीपक कुमार गौड पुत्र स्व सुभाष गौड निवासी बी 34/147 ए 6 दशमी खोजवा उम्र 32 वर्ष अभियुक्त उपरोक्त के सम्बन्ध में भेलूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थान- सब्जी मंडी से खोजवा के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-113/2026 अंतर्गत संशोधित 305 (e), व वृद्धि धारा 331 (4) 317 (2) BNS थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 2. मु0अ0सं0-0541/2025 धारा-303(2) थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण दीपक कुमार गौड पुत्र स्व सुभाष गौड निवासी दशमी खोजवा उम्र 32 वर्ष।
बरामदगी का विवरण- करीब 03 मीटर इलेक्ट्रिक वायर के जलाने से शेष धातु, एक अदद पावर कनेक्टर (एडाप्टर) तथा चोरी में प्रयुक्त मोटर साइकिल (दो पहिया वाहन), 01 रम्भा लोहे का, 01 पेचकश, 01 वायर कटर व जामा तलाशी से प्राप्त कुल 70/- रुपए नगद।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक, सुधीर कुमार त्रिपाठी, थाना प्रभारी भेलूपुर कमिश्नरेट- वाराणसी। 2. उ0नि0 विकास कुमार मिश्र चौकी प्रभारी दुर्गाकुण्ड थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ०नि० उ०नि० हिमांशु मिश्रा थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 4. का० सूरज कुमार भारती थाना भेलूपुर कमिश्ररेट वाराणसी। 5. का० सुनील कुमार यादव थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 6. का0 अनुराग यादव थाना भेलूपुर कमिश्ररेट वाराणसी




