संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में , सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु०अ०स०-104/2026 धारा- 64(2)(m)/352/351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सर्वेश शुक्ला पुत्र स्व0 दिनेश कुमार शुक्ला निवासी छोटा बघाडा एलनगंज थाना कर्नलगंज जिला प्रयागराज उम्र करीब 22 वर्ष को श्री माधव स्टे गेस्ट हाउस हनुमानपुरा दुर्गाकुण्ड वाराणसी से दिनांक 19.02.2026 को गिरफ्तार किया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना विवरण- अभियुक्त द्वारा वादिनी को साथ में घुमाने फिराने ले जाने को कहते हुए कई बार सम्बन्ध बनाने,गाली गलौज करने व जान माल की धमकी देने के संबंध में थाना भेलूपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था । उक्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भेलूपुर पर मु०अ०स०-104/2026 धारा- 64(2)(m)/352/351(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त प्रकरण से संबंधित अभियुक्त सर्वेश शुक्ला पुत्र स्व0 दिनेश कुमार शुक्ला निवासी छोटा बघाडा एलनगंज थाना कर्नलगंज जिला प्रयागराज उम्र करीब 22 वर्ष को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा श्री माधव स्टे गेस्ट हाउस हनुमानपुरा दुर्गाकुण्ड वाराणसी से दिनांक 19.02.2026 को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सर्वेश शुक्ला पुत्र स्व0 दिनेश कुमार शुक्ला निवासी छोटा बघाडा एलनगंज थाना कर्नलगंज जिला प्रयागराज उम्र करीब 22 वर्ष ।
गिरफ्तारी स्थान- श्री माधव स्टे गेस्ट हाउस हनुमानपुरा दुर्गाकुण्ड वाराणसी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी व0उ0नि0 प्रेमलाल सिंह थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उ0नि0 लवकुश यादव थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी




