थाना लक्सा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाला अभियक्त गिरफ्तार, नाबालिग पीडिता / अपहृता सकुशल बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 24/02/2026 सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष लक्सा के कुशल नेतृत्व में, थाना लक्सा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 23.02.2026 को मु0अ0सं0-0032/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित अभियुक्त नैतिक गौड़ पुत्र सपन कुमार गोंड पता औरंगाबाद थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 18 वर्ष की गिरफ्तार कर 13 वर्षीय अपहृता/पीड़िता को लालकुटी मन्दिर के पास थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी से सकुशल बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी का विवरण 13 वर्षीय नाबालिग बालिका बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- नैतिक गौड़ पुत्र सपन कुमार गोंड पता औरंगाबाद थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 18 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरण:- मु0अ0सं0-0032/2026 धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी का दिनांक व स्थानः दिनांक 23.02.2026 समय करीब 16.20 बजे, बरामदगी का स्थान लालकुटी मन्दिर के पास थाना लक्सा कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीमः –

1. श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय, थाना लक्सा कमिश्ररेट वाराणसी। 2. म० उ०नि० सुनीता वैश्य थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी। 3. म०उ०नि० आशू वर्मा थाना लक्सा कमि० वाराणसी