थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मंदिर से चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से 1 सफेद धातु, मुखौटा ,1 सफेद धातु मुकुट, 2 छोटे टुकड़े अलग अलग सफेद धातु.1 तारनुमा टुकड़ा पीली धातु व जामा तलाशी का 410/- रुपया बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 07.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर शीतला गली के पास से अभियुक्त प्रवीण मिश्रा पुत्र स्व0 जगदम्बा प्रसाद मिश्रा निवासी शाहोपुरी एनडीआरएफ कैम्प के पास जलीलपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से चोरी किया हुआ देवी मां का 01 अदद सफेद धातु मुकुट 01 अदद सफेद धातु व दो छोटे टुकड़े अलग अलग सफेद धातु का व एक तारनुमा टुकड़ा पीली धातु का चोरी का व जामा तलाशी का 410/- रुपया बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 -57/2026 धारा 317(2) BNS पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का विवरणः- अभियुक्त द्वारा दिनांक 05.03.2026 को रुप्पनपुर थाना सारनाथ मे चौरा माता मन्दिर मे चोरी किया गया , चोरी किये हुए आभूषणो को अभियुक्त बेचने की फिराक मे शीतला गली के पास घूम रहा था कि तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे थाना कोतवाली पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया जिसके पास से देवी मां का 01 अदद सफेद धातु मुखौटा, 01 अदद सफेद धातु मुकुट व दो छोटे टुकड़े अलग अलग सफेद धातु का व एक तारनुमा टुकड़ा पीली धातु का चोरी का व जामा तलाशी का 410/- रुपया बरामद किया गया । जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 57/2026 धारा 317(2) BNS पंजीकृत किया गया ।

पुलिस पूछताछः- पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 05.03.2026 को मैने रुप्पनपुर गांव जो थाना सारनाथ में पड़ता है उसी गांव में एक चौरा माता का मन्दिर है जहां पर मैं घूम रहा था कि मैने देखा कि मन्दिर में उस समय कोई नही था तो मैं मन्दिर में गया जहां पर मैने देखा कि चौरा माता के मूर्ति के ऊपर चांदी का मुखौटा लगा हुआ था जिसको मैने अपने हाथ से उखाड़ लिया तथा नांक में सोने का पतला तार जैसा लगा हुआ था जिसको निकाल लिया व बगल में ही हनुमान जी मूर्ति थी जिसमें चांदी का मुकुट लगा था उसको मैने उखाड़ा जिसमें से कुछ हिस्सा नही उखड़ पाया था जो उखाड़ा था उसको लेकर वहां से तुरन्त भाग गया और अपने घर पर रखा था और जो रुपया मेरे पास से बरामद हुआ है वह मेरा ही रुपया है । मैने मंदिर से जो सामान दिनांक 05.03.2026 की रात्रि में चोरी किया गया था जो मेरे पास से बरामद हुआ है उसको आज लेकर बेचने के लिए आया था और दुकान पर जाकर बेचने के फिराक मे लगा था लेकिन कोई खरीददार नही मिल रहा था मैं बेचने के लिए ही घूम रहा था कि आप पुलिस लोगो द्वारा मुझे पकड़ लिया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण– प्रवीण मिश्रा पुत्र स्व0 जगदम्बा प्रसाद मिश्रा निवासी शाहोपुरी एनडीआरएफ कैम्प के पास जलीलपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 28 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण- 1.01 सफेद धातु मुखौटा 2.01 सफेद धातु मुकुट 3.02 छोटे टुकड़े अलग अलग सफेद धातु का  4.01 तारनुमा टुकड़ा पीली धातु  5.जामा तलाशी का 410/- रुपया

गिरफ्तारी/बरामदगी का दिनांक व स्थान – दिनांक- 07.03.2026 को, स्थानः- शीतला गली के पास थाना कोतवाली वाराणसी ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –

उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी काल भैरव थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 विकेश कुमार, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी । का0 गोविन्द सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी