वन माफियाओं का आतंक करीब एक दर्जन आम व जामुन के प्रतिबंधित पेड़ों पर चलाया आरा जिम्मेदार बेखबर

स्थानीय समाचार

ब्यूरो चीफ अनिल कनौजिया

बाराबंकी सिरौलीगौसपुर।। रात के अंधेरे में बे खौफ वन माफियाओं ने वन विभाग से सांठगांठ करके काटे करीब एक दर्जन आम व जामुन के प्रतिबंधित पेंड़
मामला कोतवाली बदोसरांय अंतर्गत ग्राम पंचायत दनापुर शुक्ल का जहां बीती रात्रि वन माफियाओं ने 11 आम के काफी मोटे पेंड़ व 1 जामुन का बिना परमिट पेंड़ काट कर उठा ले गए।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि आम के पेड़ों को पहले जेसीबी मशीन से नीचे गिरा दिया गया और उसके दो दिन बाद काट कर उठा ले गए।

जिम्मेदार वन विभाग व पुलिस के अधिकारी इन वन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने से कतराते नज़र आते हैं इसलिए वन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं जिससे आय दिन क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों को नष्ट किया जा रहा है।

इस संबंध में डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार द्विवेदी ने बताया जांच कर कार्यवाही की जा रही है।