अनिल कनौजिया ब्यूरो प्रमुख बाराबंकी
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर।
वन माफियाओं के हौंसले इस समय जनपद में बुलंद हैं जहां लगातार हरे भरे प्रतिबंधित सागौन व आम के पेड़ों पर आरा चल रहा है जिससे जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
आपको बता दें बीते दिनों थाना सफदरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चौखंडी में मोंगरे तालाब के पास वन माफियाओं ने हरे भरे सागौन के प्रतिबंधित लगभग 10 पेड़ों को वन दरोगा व मुन्शी की मिलीभगत से वन माफियाओं ने नष्ट कर दिया है।
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत चौखंडी में 1 पेड़ तेज हवा के चलते गिर गया था उसी की आड़ में कई हरे भरे प्रतिबंधित सागौन के पेड़ काट कर नष्ट कर दिए गए।
जांच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है।किसी माध्यम से सूचना मिलने पर क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी उच्च अधिकारियों को गुमराह करते हुए झूठी व फर्जी रिपोर्ट लगाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।जिससे वन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं।
इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी रामनगर से जानकारी प्राप्त करनी चाही तो फोन नांट रिचिवल बता रहा था।