बवाल के बाद हटाए गए कन्नौज के डीएम और एसपी
कन्नौज में एक धार्मिक स्थल में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद यूपी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। इस मामले में कन्नौज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है। दोनों को प्रतीक्षारत रखा गया है। आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह कन्नौज के नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं जबकि आईएएस शुभ्रांत कुमार शुक्ला को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है। रविवार को प्रशासन ने पांच आईएएस व 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। रविवार को प्रशासन ने पांच आईएएस व 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।कई जिलों के पीएसी कमांडेंट का भी ट्रांसफर किया गया है। सीतापुर पीटीसी के एसपी शफीक अहमद को वेटिंग में भेज दिया गया है।
आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल को एडीजी टेक्निकल सर्विसेज की जिम्मेदारी दी गई है। भजनीराम मीणा को एडीजी रूल्स एंड मैनुअल का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, आईपीएस शफीक अहमद को सीतापुर पीटीसी के एसपी से हटाकर वेटिंग में भेज दिया गया है। सत्यवान सिंह चौहान ब्यूरो रिपोर्ट




