नगर पंचायत सादात गाजीपुर में मंगल मैत्री सेवा मंडल के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Social

संवाद दाता:-अजीत मोदनवाल

गाजीपुर।  दिनांक 30/03/2026 नगर पंचायत सादात में मंगल मैत्री सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह ” में मुख्य अतिथि माo कपिलदेव जी (राज्य निदेशक) मेरा युवा भारत विहार प्रांत , विशिष्ट अतिथि माo सुभाष चंद्र प्रसाद ( पूर्व ए.पी.एस.) मेरा युवा भारत केंद्र गाजीपुर, विशिष्ट अतिथि इंस्पेक्टर पन्नेलाल यादव ( थाना प्रभारी) सादात, वक्तागण माo रामसिंह (तकनीकी सहायक) माo राजेश भारद्वाज (तकनीकी सहायक) मा० बलवंत यादव ( प्रधान ) माo बलवंत कुमार (प्रधान) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता माo एम.पी. मौर्या (लखनऊ) ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय एवं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । बिरहा के एक से बढ़कर एक कलाकार जिसमे सुरेंद्र यादव, चंपा राज, संतोष कुमार, दीनानाथ यादव, गोविंद प्रसाद, भोजपुरी गायक राजन दुबे, पूजा सिंघानिया, गुड्डू कुमार रवि, आजाद राज ने अपनी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मोनू जायसवाल डॉo संतलाल राजभर ,गुड्डू यादव ,चंद्रमा प्रसाद , जुग्गी लाल, अमिंदर , बिहारी बाबू, चैतन्य प्रताप रावण शिवम संजय भास्कर, रामदरस मणि आदि उपस्थित रहे । और कार्यक्रम के अंत में आयोजक सूबेदार स्नेही ने मंच का कुशल संचालन करते हुए आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।