मां कौशल्या आईटीआई स्कूल छपरा सुलतानपुर में छात्रों को बांटा गया टेबलेट

स्थानीय समाचार

सगड़ी आजमगढ़
संवाददाता : रिंकू सिंह
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के मां कौशल्या आईटीआई स्कूल छपरा सुलतानपुर में सोमवार को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ राकेश राय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी व विशिष्ट अतिथि अरविंद जायसवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए डॉ राकेश सिंह ने कहा कि यह कल्याणकारी योजना सबके लिए मुख्यमंत्री जी ने दिया है ।अरविंद जायसवाल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर योजना भाजपा सरकार ने चलाई है ।प्रबंधक आनंद सिंह ने कहा कि हमें सुदूर क्षेत्र में आज टेबलेट वितरण करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि हमारे छात्र आधुनिक युग में घर बैठे विश्व के हर खबर से अपडेट रहेंगे। उन्होंने छात्रों का आवाहन किया कि इसका सदुपयोग कर स्वयं की प्रगति में सहायता लें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख मनोज कुमार श्रीवास्तव ने संबोधन में कहा कि ग्रामीण सुदूर क्षेत्र में बसे हुए छात्र छात्राओं के लिए टेबलेट काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। पढ़ाई में काफी योगदान मिलेगा,रोजगार परक शिक्षा प्राप्त होगी ।रोजगार की जानकारी कर सकेंगे।आज आधुनिक युग में टैबलेट सकारात्मक कार्य करने के लिए अच्छा साबित होगा। छात्रों के लिए सरकार ने यह कार्य कर छात्रों के प्रति अपार संभावनायें व अवसर प्रदान किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हवलदार सिंह व संचालन सूर्य प्रकाश सिंह युवा नेता ने किया। इस अवसर पर रामवृक्ष सिंह,हवलदार सिंह, अमित कुमार सिंह,राकेश सिंह, शशिकांत, बृजेश कुमार, मोहम्मद शाहिद आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।