जैगहां बाजार के पास सूर्य पुष्प वाटिका मैरिज लॉन का भाजपा नेताओं की उपस्थिति में हुआ भव्य उद्घाटन

Social

संवाददाता : रामनरायन राय उर्फ बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के विकासखंड बिलरियागंज अंतर्गत रविवार की शाम को जैगहां बाजार के पास सूर्य पुष्प वाटिका मैरिज लॉन का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा भी मौजूद रहे। इसके साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, रामपाल सिंह, अखिलेश सिंह, नरेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रूद्रप्रकाश राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश गौड़, बंटी राय,सूरज प्रकाश राय, मनीष राय (सूरज राय), हरिकेश राजभर, दयाशंकर राय, बबलू राय, बृजभान यादव, अरविंद पाठक,अमरजीत सरोज सह संपादक भास्कर सिंह उर्फ रिंकू सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारी ने कहा कि सूर्य पुष्प वाटिका का शुभारंभ न केवल जैगहां क्षेत्र के लिए एक नई सौगात है, बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का एक उत्कृष्ट स्थल साबित होगा। उन्होंने लॉन के प्रबंधक निदेशक सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सुंदर और सुव्यवस्थित आयोजन स्थलों की जरूरत हर क्षेत्र में होती है, जो सामाजिक समरसता और विकास का प्रतीक हैं। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने भाजपा नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी उम्मीदें जताईं। उद्घाटन समारोह में एक दिन पहले से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। सूर्य पुष्प वाटिका के प्रबंध निदेशक सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। सभी आगंतुक अतिथियों ने क्षेत्र के प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में भव्य भजन और भंडारे का आयोजन किया गया था इस मौके पर लगभग हजारों लोग उपस्थित रहे।