ईरान में अली खामेनेई की मौत के 40वें दिन जुटेंगे समर्थक, देंगे श्रद्धांजलि

INTERNATIONAL

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 40वें दिन यानी आज को उनके समर्थक सड़कों पर उतरकर श्रद्धांजलि देंगे। यह दिन ईरान में धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन अमेरिका-ईरान सीजफायर का ऐलान भी हुआ। खामेनेई की मौत 28 फरवरी की सुबह तेहरान में अमेरिका-इजराइल के एयरस्ट्राइक में हुई थी, जिसके साथ ही ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू हुआ था। ईरान में किसी भी व्यक्ति की मौत के 40वें दिन विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी परंपरा के तहत देशभर में खामेनेई को श्रद्धांजलि दी जाएगी। खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है।