पुलिस अधीक्षक ने किया तबादला, नौ निरीक्षक, 31 उपनिरीक्षक और 361 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

स्थानीय समाचार

बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने 19 अगस्त की रात सात थाना प्रभारियों सहित कई चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पांच चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं पदोन्नत होकर निरीक्षक बने कुछ निरीक्षकों को भी लाइन भेजा है। साथ ही 361 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जिसमें 186 सिपाहियों को पुलिस लाइंस से थाने और 150 सिपाहियों को थानों से पुलिस लाइंस भेजा गया है। जारी आदेश के अनुसार संतोष कुमार सिंह को रामनगर से टिकैतनगर थाना निरीक्षक, मसौली कोतवाल रहे निरीक्षक पंकज सिंह को देवा कोतवाल और टिकैतनगर कोतवाल रहे अजय कुमार त्रिपाठी को हैदरगढ़ प्रभारी निरीक्षक तैनात किया है। बृजेश कुमार को हैदरगढ़ से प्रभारी निरीक्षक रामनगर, शिव नारायण सिंह को सुबेहा से प्रभारी निरीक्षक मसौली, संजीत कुमार सोनकर को कोठी से प्रभारी निरीक्षक सुबेहा तैनात किया है। वहीं डायल 112 प्रभारी रहे कृष्णकांत यादव को प्रभारी निरीक्षक कोठी और देवा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को प्रभारी स्वाति और कुर्सी थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार यादव को प्रभारी यूपी 112 बनाया है। एसआई राजेश कुमार गुप्ता को चौकी सिविल लाइन, जितेंद्र प्रताप सिंह को चौकी इंचार्ज मंडी, मनोज कुमार सिंह को आवास विकास चौकी इंचार्ज, अशोक कुमार यादव को चौकी इंचार्ज बड़ेल, कन्हैया कुमार पांडे को चौकी इंचार्ज सूरतगंज, अशोक सिंह को चौकी इंचार्ज बेलहरा, राजेश कुमार पटेल को बारिन बाग चौकी इंचार्ज, रमाकांत भारती को बंकी चौकी इंचार्ज, संतोष सिंह को चौकी इंचार्ज लखैचा, करुणेश पांडे को इसरौली चौकी इंचार्ज, मनोज कुमार राणा को चौकी इंचार्ज सुमैया, संजीव कुमार दुबे को चौकी इंचार्ज सिद्धौर बनाया है। रविंद्र यादव को एसएसआई जैदपुर, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक पशुपति नाथ तिवारी को देवा, गजेंद्रराम खरवार को रामनगर, शमशाद अली व विपिन सिंह मसौली, सुखराज सिंह व सुरेंद्र यादव टिकैतनगर, राकेश कुमार यादव कोठी, शिव सिंह पाल कुर्सी और राम नरेश यादव को फतेहपुर थाना भेजा गया है। हाल ही में पदोन्नति पाकर निरीक्षक बने रामनिरंजन, राजेंद्र कुमार, जगदीश प्रसाद शुक्ला और राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा है। वहीं अखिलेश कुमार सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, प्रवीण मिश्रा, पशुपति नाथ तिवारी, दौमित्रसेन रावत को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं बड़ेल चौकी इंचार्ज रहे संजीव प्रकाश सिंह को स्वाट टीम में तैनात किया है।