हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

स्थानीय समाचार

दरियाबाद बाराबंकी

दरियाबाद के अलियाबाद में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। अलियाबाद के रामलीला मैदान स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा के दरियाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता की अगुवाई में भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड पाठ के बाद भजन कीर्तन किया गया। भजन के पश्चात उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित कर विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर आशीष गुप्ता, शरद शुक्ला, रत्नेश श्रीवास्तव, राम कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।