सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार मांधाता ब्लाक के आवासीय परिसर में स्थित मंदिर में संपन्न हुआ सुंदरकांड, कन्या पूजन और भंडारा।

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

प्रतापगढ़

संवाददाता अतुल कुमार यादव

 

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार मांधाता ब्लाक के आवासीय परिसर में स्थित मंदिर में संपन्न हुआ सुंदरकांड, कन्या पूजन और भंडारा।

खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नाथ पांडेय सहपत्नी, एसडीएम राम नारायण यादव, वरिष्ठ सहायक दिवाकर सिंह एवं ब्लाक के कर्मचारियों के सहयोग से कन्या भोज का भी हुआ आयोजन।

 

चैत्र नवरात्रि के महाष्टमी के दिन ब्लाक मांधाता आवासीय परिसर के मंदिर में सुंदर काण्ड और कन्या भोज हुआ संपन्न।

 

खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नाथ पांडेय सहपत्नि ने कन्याओं का पांव धुलकर किया प्रसाद खिलाकर किया कन्या पूजन।

श्री श्याम रामायण पार्टी में शामिल कलाकार निखिल कश्यप (हारमोनियम) अमित पांडेय, आशीष मिश्रा, लाल प्रताप पांडेय, विवेक मिश्रा, विनोद चंद्र त्रिपाठी (कीबोर्ड वादक), विवेक यादव (ढोलक वादक), आशीष मिश्रा ने सुंदरकांड पाठ किया संपन्न।

 

इस मौके पर मांधाता विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी विक्रम सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी काशीनाथ वर्मा, पूर्व प्रधान व प्रधान पति अशोक सिंह, प्रधान पति राजेश तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य साकिर अली, ग्राम पंचायत अधिकारी रुचि वर्मा, गोलू सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर विवेक सिंह, प्रधान विकास सरोज, ठेकेदार आशुतोष सिंह, ठेकेदार रोहित पांडेय, सफाई कर्मचारी संतलाल सहित ब्लाक के कर्मचारी रहे मौजूद।