वरिष्ठ भाजपा नेता का हुआ आकस्मिक निधन।

स्थानीय समाचार

पुष्पेंद्र सिंह संवादाता जौनपुर

जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी शोक की लहर।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना जमीनी स्तर से जुड़े हुए नेता थे। उनकी भरपाई कोई नहीं कर सकता।

केराकत जौनपुर।केराकत तहसील के पूरनपुर गांव के निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता पथरु दादा जिनकी उम्र लगभग 85 वर्ष थी का आकस्मिक निधन हो गया जिससे जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी।गौरतलब है कि वे जनपद में लगभग 60 वर्षों से भाजपा के विभिन्न पदों पर रहते हुए जनता की सेवा करते रहे।जिनका दाह संस्कार केराकत के गोमती नदी के घाट पर किया गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं का उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले को तांता लग गया।भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पथरु दादा जमीन स्तर से जुड़े हुए नेता थे वह सबको साथ सबका विकास के भाजपा के नारे को सफल बनाने की हमेशा कोशिश करते रहे गौरतलब है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन भाजपा की सेवा के लिए समर्पित कर दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि इनकी भरपाई तो कोई नहीं कर सकता और इनके सराहनीय कार्यों को भारतीय जनता पार्टी हमेशा याद रखेगी।