एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा द्वारा पुलिस अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश।

स्थानीय समाचार

संवाददाता पुष्पेंद्र सिंह जौनपुर

जौनपुर। पुलिस लाइन सभागार में डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी के साथ मीटिंग कर अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण एवं महिला अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि अपराध के संबंध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए वही किसी भी थानाध्यक्ष के द्वारा अपराध के नियंत्रण के संबंध में शिथिलता बरती जाती है तो उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी वही थानों में आने वाली जन शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक समयबध्ध निस्तारण किया जाए और सभी थानाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया कि समय-समय पर पैदल गस्त कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास दिलाया जाए और अपराध में संलिप्त पाए गए दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाए और उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कहा कि तनिक भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भी तमाम सारी बातें अपराध नियंत्रण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।