भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 2.4 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया&

Breaking

*भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 2.4 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

 

 

संवाददाता-  ईश्वर सिंह 

 

खबर जनपद चंपावत से है। जनपद चंपावत के बनबसा में भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल को विश्वसनीय सूत्रों द्वारा काफी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी जैसी घटनाओं की संभावनाएं जताई जा रही थी। इसी क्रम में 57 वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल मेहरा के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी कार्यो को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत विगत दिनों सशस्त्र सीमा बल द्वारा अवैध चरस पकड़ने की सफल कार्रवाई की गई थी। इसी क्रम में शनिवार को भी सशस्त्र सीमा बल 57 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट अनुराग के नेतृत्व में सी-समवाय सशस्त्र सीमा बल बनबसा एवं बनबसा थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गश्त के दौरान सीमा पर स्थित पिलर संख्या 805/8(A) के समीप नेपाल से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया जो कि गश्ती दल को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा उसी दौरान सशस्त्र सीमा बल एवं पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा और तलाशी लेने के दौरान उसके पास से लगभग 2.4 किलोग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। वहीं सशस्त्र सीमा बल ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मय बरामदगी बनबसा थाना को सुपुर्द कर दिया गया।