कताई मिल श्रमिकों ने मजदूर मित्र मिलन समारोह में दिखाई एकजुटता।
संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा
रसड़ा (बलिया): उत्तर प्रदेश कताई मिल, रसड़ा के श्रमिकों ने उप्र कताई मिल मजदूर संघ के नेतृत्व में

ब्रम्हाइन सती मंदिर परिसर में मजदूर मित्र मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर श्रमिकों ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए यह संकल्प लिया कि अपनी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे।
कार्यक्रम में श्रमिकों की समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान श्रमिकों को प्रबंधतंत्र द्वारा अनुमोदित अनुग्रह धनराशि दिलाने के लिए वर्षों से संघर्षरत श्रमिकों एवं पदाधिकारियों को संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में जयप्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रबंधतंत्र द्वारा 20 मई 2025 को शासन से श्रमिकों को अनुग्रह धनराशि देने पर सहमति बनी थी, जिससे श्रमिकों में हर्ष व्याप्त है। अब तक 1244 श्रमिकों में से लगभग 50 प्रतिशत को राशि मिल चुकी है, जबकि शेष को शीघ्र दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कताई मिल श्रमिकों के पेंशन प्रकरण में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि “हम न्यूनतम पेंशन की मांग को लेकर शीघ्र ही संघर्ष का बिगुल फूंकेंगे, ताकि प्रत्येक श्रमिक को कम से कम ₹1000 की पेंशन सहित अन्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।”
कार्यक्रम में रमेश, रामजन्म, बरमेश्वर, गोपाल, धर्मनाथ, प्रेमचंद, ओमप्रकाश, सुदर्शन, कन्हैया, काशीनाथ, अनिल, उदय बहादुर सहित सैकड़ों श्रमिक उपस्थि
त रहे।




