नीरज शुक्ला
रामनगर बाराबंकी
मंगलवार को रामनगर के महादेवा स्थित आडिटोरियम में आज निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 संजय कुमार निषाद का आगमन हुआ। इस आयोजन में निषाद पार्टी के सौ से अधिक कार्यकर्ता व क्षेत्र से हज़ारों की तादात में जनता सम्मलित हुई। लगभग शाम 3 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हुआ वहां पर मौजूद निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर व नारे लगाकर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दुख देने वाली सरकार को भगाना है और सुख देने वाली सरकार को लाना है। कांग्रेस,बसपा व सपा पार्टी सिर्फ जनता से झूठ बोलती है।
उन्होंने ये भी कहा कि इलाहाबाद किला निषाद का है इसके लिए हम लोगो ने आंदोलन भी किया।किले पर पिछली सरकार का कब्जा था लड़ने वाले सभी लोग कसाई थे।बाराबंकी से 26 मार्च को निषाद पार्टी की रैली निकाली जाएगी जिसमें प्रयागराज इलाहाबाद चलने के सभी से निवेदन भी किया।