Solar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। आज साल का पहला सूर्य ग्रहण और वैशाख की अमावस्या है। ऑस्ट्रेलिया में यह दिखना शुरू हो गया है। यह भारत में नहीं दिखेगा लेकिन बहुत सारे देशों में इसे देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो चुका है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन राहु और केतु के कारण सूर्य ग्रहण लगता है। ग्रहण के समय सूर्य देव संकट में होते हैं। यह ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगा. अब यह दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा।

इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
ये ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड में देखा जा सकेगा।