समाज को जावेद जैसे युवाओं की आवश्यकता : प्रदीप कुमार पांडेय

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा
रसड़ा (बलिया)। कहते हैं कि जुनून और सकारात्मक सोच के आगे गरीबी या मजबूरी भी टिक नहीं पाती। इसी सोच को साकार कर दिखाया है रसड़ा क्षेत्र के जाम निवासी जावेद अंसारी “जाम” ने, जो वर्षों से समाज सेवा और जनहित के कार्यों में निरंतर जुटे हुए हैं।
जावेद अंसारी अपने गैर-राजनीतिक संगठन भारत नौजवान क्रांति सभा के माध्यम से अब तक सैकड़ों सामाजिक कार्य कर चुके हैं। चाहे ब्लड डोनेशन हो, गरीब-लाचार बीमारों की मदद, जरूरतमंद लड़कियों की शादी में सहयोग या फिर गरीब बच्चों की शिक्षा—हर क्षेत्र में उन्होंने निस्वार्थ भाव से सेवा दी है।
कोरोना काल में भी जावेद ने अपनी टीम के साथ सैकड़ों परिवारों तक मुफ्त राशन पहुँचाया था। इसके साथ ही वे हर वर्ष अपने जन्मदिन पर गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री—कॉपी, किताब, कलम आदि—वितरित करते हैं। हाल ही में सिसवार खुर्द, राघोपुर, परसिया सहित कई ग्राम सभाओं के हजारों बच्चों को जावेद ने अपने साथियों संग शिक्षण सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रसड़ा कोतवाली के सीनियर सब इंस्पेक्टर श्री प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा
“आज के युवाओं को जावेद जैसे व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज को ऐसे ही समर्पित युवाओं की आवश्यकता है। मैं भारत नौजवान क्रांति सभा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”
इस मौके पर सूर्यकांत यादव, पूर्व प्रधान सुनील मौर्य, गुड्डू सिंह, अभय यादव, बिहारी रावत, नीरज भारती, डॉ. बब्बन राम, आदित्य कौशल गुप्ता, अखिलेश राजभर, गोपाल राजभर, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश वर्मा, गुरुदयाल गौतम, कांता राम, नियाज़ अंसारी, धर्मेंद्र भारती, धीरज मसीह, जय भीम भारती, भोला राम, लाल बहादुर राजभर, अभिनव पांडेय, चंद्रभान सिंह सहित कई गणमान्य लोग
मौजूद रहे।




