दरियाबाद में सर्वसम्मति से चुनीं गई श्रीमती सिंधु सिंह प्रधान संघ की अध्यक्ष

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
जिले के विकास खंड दरियाबाद में प्रधान संघ अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।
प्रधान संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत कुशफर की प्रधान श्रीमती सिंधु सिंह प्रधान संघ की अध्यक्ष चुनी गईं।
प्रधान संघ के चुनाव में अध्यक्ष श्रीमती सिंधु सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नफीस अहमद, उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू वर्मा, प्रमोद कुमार,महामंत्री अनिल कुमार सिंह,संगठन मंत्री आनंद नारायण सिंह,मंत्री राधेश्याम यादव,रामगोपाल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शिवमगन धीमान चुने गए।
विकास खंड में सम्पन्न हुए प्रधान संघ के चुनाव में दरियाबाद ब्लाक परिसर में बधाइयों के दौर के साथ जश्न का महौल रहा।