संवाददाता : वसीम खान
वलीदपुर (मऊ)। नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला क़ाज़ी टोला निवासी छह वर्षीय बालिका एनाया अब्बासी ने माहे रमज़ान का पहला रोज़ा पूरी अकीदत व सब्र के साथ मुकम्मल किया। इस अवसर पर उनके आवास पर रोज़ा ख़ुशाई का आयोजन किया गया। एनाया, वसी अहमद (पूर्व प्रधान, वलीदपुर) की पुत्री हैं। परिजनों के अनुसार, एनाया ने सहरी से इफ़्तार तक पूरे दिन रोज़ा रखा और इबादत में हिस्सा लिया। इफ़्तार के समय रोज़ा खुलने पर परिवार में खुशी का माहौल रहा। रोज़ा ख़ुशाई कार्यक्रम में आर्शी अब्बासी, राज़ी अब्बासी, सफ़ी अब्बासी, शारिक़, साक़िब एवं सैयद मसूद सहित परिजन व शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ की।




