श्री नर्मदेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट ने श्री मां विंध्यवासिनी धाम में किया प्रसाद वितरण

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन 

आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को श्री नर्मदेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट ने श्री मां विंध्यवासिनी धाम में भोग प्रसाद चढ़ाने के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया। ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक अमिताभ पांडे ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे गणमान्य व्यक्ति

कार्यक्रम में अमरचंद कसेरा, जय सिंह, अनुराग पांडे और अन्य भक्तगण उपस्थित रहे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दरबार में आकर प्रसाद वितरण में सहयोग किया ।

मां विंध्यवासिनी के श्रृंगार आरती के बाद प्रसाद वितरण

मां विंध्यवासिनी के श्रृंगार आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह और आस्था देखी गई।