अयोध्या: श्रीश्याम सेवा मंडल की ओर से 55वें श्रीश्याम जयंती महोत्सव पर बुधवार को शहर में श्रीश्याम निशान यात्रा निकाली गई। रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से प्रारंभ हुई निशान यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। यह निशान यात्रा रिकाबगंज, चौक व फतेहगंज होते हुए मारवाड़ी भवन में समाप्त हुई।
श्रीश्याम सेवा मंडल के पदाधिकारी ने बताया कि निशान यात्रा का हट्ठी महारानी सेवा संस्था, मधुर स्वीट्स व फतेहगंज में किशोरी लाल सिंहल के आवास पर स्वागत हुआ। 12 जनवरी को शाम सात बजे भजन गायक राज पारिख कोलकाता व कृष्णा दधिची बनारस की ओर से श्याम प्रभु का गुणगान व भजन प्रस्तावित है। आयोजन में बृज किशोर गोयल, अनूप सिंहल, विपिन सिंहल, रवि डालमिया व अमन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका रही।