संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़
गढ़ में शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव मुठभेड़ में घायल, अंधेरे का लाभ उठाकर अंगद यादव फरार
आजमगढ़ की अहरौला पुलिस के साथ हुई, मुठभेड़ में अपराधी शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव घायल हुआ है जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर अंगद यादव फरार हो गया, बता दें कि दिनांक 01.11.2025 को शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव व अंगद यादव ने डॉ0 बीरेन्द्र कुमार प्रजापति पुत्र स्व0 नेवाज प्रजापति, निवासी ग्राम समसल्लीपुर (माहुल बाजार में नवनीत क्लीनिक), थाना अहरौला पर अभियुक्तों द्वारा कनपटी पर असलहा लगाकर 2,00,000 रूपए की रंगदारी मांगा था, और विरोध करने पर सिर पर असलहे की मुठिया से वार किया था, इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 398/2025 धारा 308(5)/115(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ। अभियुक्त तभी से फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में लूट, रंगदारी, धोखाधड़ी एवं गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर अभियोग पंजीकृत हैं, बता दें कि कि आज दिनांक 14.12.2025 को समय लगभग 01:18 बजे थाना अहरौला पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम पश्चिम पट्टी महलिया के पास एक वांछित अभियुक्त के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव पुत्र दाताराम यादव उर्फ मिट्ठू यादव, निवासी कोर्राघाटमपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ है, जबकि उसका साथी अंगद यादव अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया ।




