संवाददाता : पुनीत त्रिपाठी
शादियाबाद (गाजीपुर) अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस ने किशुनपुरा गोलीकांड में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना शादियाबाद पर पंजीकृत मु.अ.सं. 20/2026 धारा 109(1), 61(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त कमलेश चौहान पुत्र फौजदार चौहान निवासी ग्राम किशुनपुरा को 20 फरवरी 2026 को शाम 4:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
क्या है मामला
25 जनवरी 2026 को ग्राम किशुनपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर मनीष चौहान पुत्र स्व. बासगीत चौहान को गोली मार दी गई थी। इस संबंध में थाना शादियाबाद पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान घटना की साजिश में कमलेश चौहान की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक विवरण
अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 20/2026 धारा 109(1), 61(2) बीएनएस थाना शादियाबाद में पंजीकृत है।
गिरफ्तारी टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना शादियाबाद, कांस्टेबल आशीष कुमार यादव एवं कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।




