संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 31/03/2026 पुलिस आयुक्त महोदय व “मेक अ विश फाउण्डेशन आफ इंडिया” के संयुक्त सहयोग से मंगलवार को वाराणसी में एक अनूठा और प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला जब गंभीर रुप से बीमार 6 वर्षीय श्रेयांश यादव ने एक दिन के लिए थाना लंका का पदभार संभाला व प्रतीकात्मक रूप से कुछ प्रशासनिक कार्यों का संचालन भी किया ।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ
1. श्रेयांश बना एक दिन का थाना प्रभारी –
● श्रेयांश यादव ने थाना लंका कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया।
2. औपचारिक स्वागत और सम्मानः
●थाने में प्रवेश करते ही थाना प्रभारी द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया व तैनात अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणो के द्वारा सैल्यूट कर सम्मानित किया ।●श्रेयांश ने वहां तैनात सभी अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया ।
3. थाना कार्यालय का निरीक्षणः
●श्रेयांश ने थाना कार्यालय के विभिन्न डेस्को का निरीक्षण किया ।●उन्हानें जाना कि किस प्रकार थाना पर प्रार्थना पत्रो की जांच व जनसुनवाई व तकनीकी विश्लेषण एवं कार्रवाई की जाती है।
4. थानाध्यक्ष का मार्गदर्शन
●थाना प्रभारी श्री राजकुमार ने श्रेयांश का मार्गदर्शन किया ।●उन्होंने बताया कि इस मानवीय और प्रेरणादायक पहल का उद्देश्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों की ख्वाहिश पूरी करना, बालक की इच्छाओं को सम्मान देना तथा उसके मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों के चेहरे पर आशा, खुशी और मुस्कान लाया जा सके ।
5. प्रेरणादायी पहलः-
● श्रेयांश ने पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ पदभार संभाला ।
●थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने इस पहल के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया कि पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी संवेदनशील है




