प्रतिबंधित पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदार मौन

स्थानीय समाचार

दरियाबाद बाराबंकी
दरियाबाद में हरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटान पर रोक नही लग पा रही है। दरियाबाद थाना क्षेत्र में लकड़कट्टो द्वारा लगातार हरे पेड़ काटे जा रहे है। पुलिस व वनविभाग महकमा शिकायत पर कन्नी काट जाता है। दरियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडई का पुरवा में पुलिस की मिलीभगत से प्रतिबंधित दो नीम और एक आम का पेड़ काट दिया गया। दरियाबाद निवासी एक लकड़कट्टे द्वारा प्रतिबंधित नीम और आम के पेड़ काटकर उसका ठूंठ पत्तियों से छिपा दिया गया। इस प्रकरण में वन दरोगा श्याम लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी नही है। जानकारी मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।