संवाददाता- मोनू भारती
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ
मुहम्मदाबाद गोहना मऊ : स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री गुप्ता के पति स्वर्गीय संजय गुप्ता (पूर्व प्रधान) की द्वितीय पुण्यतिथि शनिवार की देर संध्या को काफी गमगीन माहौल में मनाया गया। चेयरमैन ने अपने पति के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दिया और कहा कि नगर के विकास के लिए पति ने जो सपना संजोया था उसे मैं पूरा करने का अथक प्रयास करूंगी। यहां की सम्मानित जनता का मैं ऋणी हूं।
नगरपंचायत अध्यक्ष के पति का निधन 2 वर्ष पूर्व कोरोना काल में हो गया था। वह नगर में काफी लोकप्रिय समाजसेवी थे। आम जनता की सेवा करना उनका दिनचर्या का काम था उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में गम का बादल छा गया था। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी वर्तमान चेयरमैन ने समाज सेवा का बीड़ा उठा लिया और सबके दुख सुख में शामिल होती रही। जिसका सकारात्मक परिणाम रहा की नगर की चेयरमैन चुनी गईं। उन्होंने अपने पति की द्वितीय पुण्यतिथि रामनगर मोड़ स्थित आवास पर शोकाकुल माहौल में मनाया। जहां नगर के सभी वार्डों के साथ-साथ आसपास गांव के संभ्रांत नागरिकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व प्रधान को श्रद्धांजलि दिया। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पति का जो सपना था उसे साकार करने का प्रयास करूंगी नगर का चौमुखी विकास ही जीवन का लक्ष्य है। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता सीमेंट व्यवसाई अजय गुप्ता समाजसेवी स्वतंत्र गुप्ता प्रधान संघ अध्यक्ष अजय जायसवाल हरिकेश यादव पप्पू मद्धेशिया शेरू गुप्ता रिंकू गुप्ता अंकित जायसवाल आकर्ष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।