रुद्रांश जोशी ने 97.2 प्रतिशत अंक और आयुष सेतिया 94.6 प्रतिशत अंक लेकर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया । दुसरी तरफ हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में अभिनव पंत ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ भूमिका द्वितीय स्थान पर रही । इस वर्ष विद्यालय की ओर से इंटरमिडिएट परीक्षा में 135 और हाई स्कूल परीक्षा में 126 विद्यार्थी सम्मिलित रहे| 
वहीं सी. बी. एस. ई. द्वारा संचालित हाई स्कूल तथा इंटरमिडिएट परीक्षा के परिणाम बोर्ड के द्वारा आज दोपहर घोषित किये गए | जिसमे इंटर की परीक्षा में दस विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए।20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।