श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज, कमतैला, रसड़ा की छात्रा सामिया खातून ने इतिहास रच दिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में सामिया खातून को कुलाधिपति पदक।

स्थानीय समाचार

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में सामिया खातून को कुलाधिपति पदक।

श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज, कमतैला, रसड़ा की छात्रा सामिया खातून ने इतिहास रच दिया।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

बलिया- जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में आयोजित सप्तम दीक्षांत समारोह में श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज, कमतैला, रसड़ा की छात्रा सामिया खातून ने इतिहास रच दिया। स्नातकोत्तर उर्दू की छात्रा सामिया को विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर माननीया कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा कुलाधिपति पदक से सम्मानित किया गया।

सामिया खातून ने पूरे विश्वविद्यालय में सर्वाधिक 9 सीजीपीए अंक अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की है। कुलाधिपति पदक विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है, जो असाधारण प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रदान किया जाता है। अब तक विश्वविद्यालय में यह सम्मान मात्र दो बार दिया गया है, और सामिया खातून तीसरी छात्रा बनी हैं जिन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ।

सामिया ने इस उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय और महाविद्यालय, बल्कि अपने क्षेत्र और परिवार का भी नाम रोशन किया है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की।

इसके साथ ही, महाविद्यालय की ही स्नातकोत्तर शिक्षा शास्त्र की छात्रा कुमारी रीतू को शिक्षा शास्त्र विषय में पूरे विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक लाने पर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस बार फुलेहरा महाविद्यालय की कुल 15 छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त किया है, जो संस्थान के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

महाविद्यालय के प्रबंधक आदरणीय श्री गोविंद नारायण सिंह ने सभी छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।