समाजवादी पार्टी ने सपा नेत्री रही रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को पार्टी से किया निष्कासित, स्वामी प्रसाद मौर्य का रामचरितमानस पर उठाए गए सवाल के खिलाफ बोलने पर सपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

Breaking POLITICS

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का रामचरितमानस पर उठाए गए सवाल के खिलाफ बोलने पर सपा ने दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी गई है। बता दें कि सपा नेत्री रही रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य का रामचरितमानस पर बयान के बाद दोनों युवा नेत्रियों ने इसका विरोध किया था।