कार्यों में लापरवाही के आरोप में सगड़ी एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

स्थानीय समाचार

सगड़ी आजमगढ़

संवाददाता : रिंकू सिंह

आजमगढ़ सगड़ी से एक मामला सामने आया है जहाँ कार्यों में लापरवाही के आरोप में सगड़ी तहसील के बनकटा गांव के लेखपाल को एसडीएम राजीव रतन सिंह ने मंगलवार को निलंबित कर दिया है। हाईकोर्ट में जरूरी कागजात समय से ना पहुंचने पर यह कार्रवाई की गई। सगड़ी एसडीएम राजीव रतन सिंह ने बताया कि बनकटा गांव की एक जमीन का विवाद उच्च न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय ने एसडीएम के माध्यम से संबंधित पत्रावली की पैमाइश कर साक्ष्यों सहित 20 सितंबर को अभिलेख कोर्ट में तलब किया था। जिसे बनकटा के लेखपाल रामवनवल को हाई कोर्ट में जमा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन बिना किसी सूचना के ही लेखपाल रामवनवल 20 सितंबर को गायब हो गए। एसडीएम ने बताया कि हाईकोर्ट के न्यायिक कार्यों जैसे गंभीर मामले में लापरवाही बरतने पर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।