सादात ब्लाक परिसर में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में मनाया गया सद्भावना सहभोज

स्थानीय समाचार

गाजीपुर:

संवाददाता: पुनित कुमार त्रिपाठी

सादात ब्लाक परिसर में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में मनाया गया सद्भावना सहभोज

गाजीपुर ‌। सादात ब्लाक परिसर में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में सद्भावना सहभोज और प्रतिनिधि सम्मान समारोह मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गाजीपुर के पूर्व सांसद पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा के सुपुत्र अभिनव सिन्हा का जोरदार स्वागत किया गया उन्होंने बताया कि मकर संक्रान्ति यानी सूर्य शनि का राशि मकर में प्रवेश करते हैं इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। मकर संक्रांति के दिन से शुभ कार्यों का आरंभ किया जाता है। इस दिन से खरमास खत्म हो जाता है। इस दिन दान और गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं वर्तमान प्रतिनिधि संतोष यादव ने बताया कि मकर संक्रान्ति के दिन खाई जाने वाली वस्तुओं में जी भर कर तिलों का प्रयोग किया जाता है। तिल से बने व्यंजनों की खुशबू मकर संक्रान्ति के दिन हर घर से आती महसूस की जा सकती है। इस दिन तिल का सेवन और साथ ही दान करना शुभ होता है। तिल का उबटन, तिल के तेल का प्रयोग, तिल मिश्रित जल से स्नान, तिल मिश्रित जल का पान, तिल- हवन, तिल की वस्तुओं का सेवन व दान करना व्यक्ति के पापों में कमी करता है उन्होंने बताया कि समाज में व्याप्त बुराईयों को समाप्त कर अच्छाईयों के रास्ते को अपनाना है सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना है मौके पर उपस्थित विजेन्द्र राय भाजपा नेता, अवधेश राय प्रमुख संघ अध्यक्ष,केवली देवी प्रमुख सादात,धर्मदेव यादव पूर्व प्रमुख पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रविन्द्र यादव प्रधान बबुरा,परमेश यादव प्रधान संघ उपाध्यक्ष,चंदन यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, संतोष कुशवाहा प्रतिनिधि प्रमुख जमानियां, धर्मेंद्र सिंह प्रमुख मरदह, किशोर यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समस्त प्रतिनिधि उपस्थित रहे।