उग्रसेन सिंह ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर
गाजीपुर
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का उद्देश्य गांव में रोजगार उपलब्ध कराना और विकास कार्य करना है लेकिन गाजीपुर जनपद के सादात व ब्लॉक जखनिया में योजना की ओर कागजी विकास तक ही सीमित रह पाई है
ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों ब्लॉकों में कागजों पर तालाब नाली सड़क व अन्य कार्य दिखाकर लाखों रुपए खर्च दिखाई जा रहे चुके हैं जबकि जमीन पर हकीकत अलग है गांव में विकास के नाम पर कोई ठोस कम दिखाई नहीं देता लोगों का कहना है कि अधिकारी और जिम्मेदार मौन साधे बैठे हैं जिससे भ्रष्टाचार और बढ़ता जा रहा है ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग करते हुए कहा है कि अगर सच्चाई सामने आए तो सादात और जखनिया मैं मनरेगा के तहत कराए गए कार्य की पोल खुल जाएगी अतः उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि केंद्र सरकार की चलाई गई दूरगामी योजना को अपने लाभ के लिए मिट्टी मैं मिलने का काम कर रहे हैं




