देवा मेला को लेकर मार्ग परिवर्तित… 18 से 27 अक्टूबर तक चलेगा देवा मेला, देखें ट्रैफिक डायवर्जन

स्थानीय समाचार

बाराबंकी:  प्रसिद्ध देवा मेला 18 अक्टूबर से शुरू होकर 27 अक्टूबर तक चलेगा। बाराबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने रूट डायवर्जन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं, जो 18 अक्टूबर से प्रभावी रहेंगे।

1- मामा नहर पुलिया से वीआईपी रोड होकर मजार शरीफ एवं पण्डाल में जाने के उपरान्त पशु चिकित्सालय से कुसुम्भा रोड नहर पुलिया क्रास करके लखनऊ जाने वाले वाहन मामा नहर पुलिया व माती रोड होते हुए वापस जाएंगें। इसी प्रकार बाराबंकी जाने वाले वाहन उपरोक्त पुलिया कास कर मलूकपुर होते हुए वापस जायेगे।

2- बाराबंकी से फतेहपुर जाने वाले बडे वाहन जहांगीराबाद चौराहे से दाहिने मुड़कर सूतमिल के सामने से होकर जहांगीराबाद तथा जहांगीराबाद से टेरा सद्दीपुर एसिहाली चौराहा होते हुए फतेहपुर जाएंगे और इसी रास्ते से वापस भी आएंगे।

3- कुर्सी से बाराबंकी जाने वाले हल्के वाहन खेवली से ग्वारी होते हुए बाराबकी आयेगे।

4- कुर्सी से बाराबंकी जाने वाले भारी वाहन किसान पथ होते हुए बाराबंकी आयेगे।

5- फतेहपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन फतेहपुर कस्बे में रेलवे क्रासिंग से पहले कुर्सी मार्ग पर पहुंचकर कुर्सी होते हुये लखनऊ जायेगें या फतेहपुर से रामनगर बाराबंकी होते हुए लखनऊ जायेगे।

6-लखनऊ से फतेहपुर जाने वाले वाहन कुर्सी होते हुये फतेहपुर जायेगें या लखनऊ से बाराबंकी-रामनगर होते हुए फतेहपुर जायेगे।

7- मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनो का पूर्णतया प्रवेश वर्जित है सभी प्रकार के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल तक निर्धारित मार्ग से ही जायेगें।

8- विशेष एवं आकस्मिक सेवाओं वाले वाहन जैसे दुग्ध वाहन एम्बुलेन्स आदि कुर्सी रोड तिराहा होते हुये लखनऊ की तरफ और कुर्सी रोड़ नहर पुलिया से वायें मुड़कर नहर से बाराबंकी की ओर जाएंगे।